बालाघाट: सौंदर्यीकरण से संवर रहा बालाघाट, ‘शहीद पार्क’ बनेगा गौरव का प्रतीक
बालाघाट नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण कार्यों को नया आयाम दिया जा रहा है। चौक-चौराहों, उद्यानों और डिवाइडरों पर आकर्षक फाउंटेन, हरियाली और वन्यजीवों की जीवंत प्रतिमाओं ने शहर की सुंदरता को निखार दिया है। 4 मई को इन विकास कार्यों का लोकार्पण कर उत्सव मनाया गया। काली पुतली चौक स्थित सुभाष उद्यान, मोती गार्डन और अंबेडकर चौक पर किए गए नवाचार लोगों क