राजगढ़: आशा देवी विद्यालय सादुलपुर के छात्र संदीप का भारतीय सेना में चयन, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत, क्षेत्र में खुशी की लहर
Rajgarh, Churu | May 28, 2026 सादुलपुर स्थित आशा देवी विद्यालय के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब विद्यालय के छात्र संदीप का चयन भारतीय सेना में हुआ।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। संदीप पुत्र लालचंद निवासी अमरपुरा का चयन भारतीय सेना अग्निवीर (GD) में कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है।डॉ कोशल पूनियां ने प्रतीक चिन्ह दिया।