सहारनपुर: 25 मई को हुए अवैध खनन ट्रॉली से मजदूर की मौत मामले में, सड़क जाम कर बलवा करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 55 की तलाश जारी
कोतवाली देहात क्षेत्र के ताहरपुर गांव में 25 मई को हुए सड़क हादसे के बाद हुए प्रदर्शन और जाम के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। बताया गया कि ताहरपुर स्थित रविदास मंदिर के पास मिट्टी से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गांव कुरड़ी निवासी 42 वर्षीय शिवम उर्फ शिवा की मौत हो गई।