होशंगाबाद नगर: हाइवे पर निटाया के पास सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई कार, 2 की मौत, 1 घायल
नेशनल हाईवे पर निटाया के पास शनिवार तड़के 4 बजे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराने के बाद डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार हिंगनघाट (नागपुर) निवासी विशाल बाड़कुरे और मासोध (मुलताई) निवासी ज्ञान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक रूपेश गहलोत गंभीर रूप से घायल है। तीनों कार से रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।