बरेली: अलखनाथ रेलवे फाटक दो रात रहेगा बंद, निकलने से पहले बदल लें अपना रास्ता
बरेली में अलखनाथ रेलवे फाटक 17-18 और 18-19 जुलाई की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे यहां अनुरक्षण और ओवरहॉलिंग का काम करेगा। इस दौरान सभी वाहनों को किला ओवरब्रिज और किला फाटक वाले वैकल्पिक मार्ग से गुजरना होगा। रेलवे ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।