सूरजपुर: खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा का सूरजपुर दौरा, अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा ने जिले के प्रवास के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पोषण आहार, मध्यान्ह भोजन और छात्रावासों की भोजन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण में कई उचित मूल्य दुकानों में चावल की गुणवत्ता खराब पाई गई, वहीं ओडगी की एक दुकान में लगभग 400 बोरा अतिरिक्त स्टॉक और हितग्राहियों को तीन माह के बदले एक माह का ही चावल देने