बेंगाबाद: जर्जर सड़क पर बने तालाब में मछली का जीरा डाल ग्रामीणों ने जताया विरोध, 15 दिन में मरम्मत नहीं तो तालाबंदी की चेतावनी।
छोटकी खरगडीहा मुखिया सुनीता देवी की अगुवाई में शनिवार को 11 बजे छोटकी खरगडीहा चौंक पर गड्ढे की वजह से तालाब बन चुके रोड़ पर मछली का जीरा डालकर अपना विरोध जताया। बताया गया कि इस तालाब नुमा रोड की जानकारी विभाग को पत्राचार, दूरभाष और प्रेस मीडिया के माध्यम से अवगत कराया गया।परन्तु विभाग के अधिकारी कुंभकरणी निद्रा में सोए हुए हैं।