बालोद: बड़ा सवाल: माहुद में कब्र से 3 साल की बच्ची का कंकाल किसने निकाला? अब एसआईटी करेगी जांच
Balod, Balod | May 29, 2026 गुंडरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी स्थित ग्राम माहुद-बी में 14 फरवरी को श्मशान में खुदाई कर 3 साल की बच्ची के शव के सिर कंकाल को ले जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई हैं। लिहाजा एसपी योगेश पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर ने आरोपी को पकड़ने के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाकर जांच की जिम्मेदारी दी है।