रानीगंज थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव में हुए हत्याकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 29 मई की रात करीब 60 वर्षीय एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।