आरा: गौसगंज से 15 लाख रुपये की 778 ग्राम हेरोइन, सफारी गाड़ी और नगदी बरामद, एएसपी ने वीडियो जारी कर बताया- घर भी होगा सील
Arrah, Bhojpur | Jan 29, 2025 नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ले में एक घर में छापेमारी कर 15 लख रुपए की 778 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया है। इस मामले में काका पासवान नाम का व्यक्ति फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एएसपी परिचय कुमार वीडियो जारी कर बताएं कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाई की गई है। घर से एक सफारी गाड़ी, मोटरसाइकिल और 27 हजार नगद रुपए भी बरामद किए गए।