आरा: बसरा गांव स्थित मुर्गी फार्म के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jan 29, 2025 सिकरहरटा थाना क्षेत्र के बसरा गांव स्थित मुर्गी फार्म के समीप बुधवार की दोपहर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के कोनई गांव निवासी वीर बहादुर चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश कुमार है।