लिटिल बर्ड्स एकेडमी स्कूल का वार्षिक उत्सव एवं 25 वा वर्षगांठ समारोह रविवार को बीएसपी ओपन एयर थिएटर में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरन लाल साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य विजया खान ने की। शुभारंभ मा सरस्वती की पूजा एवं बच्चों द्वारा सरस्वती गीत गाकर किया गया।