इटकी: ईडी ने रांची के बड़े जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को इटकि से किया गिरफ्तार
Itki, Ranchi | Jun 13, 2024 ईडी ने रांची के बड़े जमीन कारोबारी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने भूमि घोटाला से संबंधित केस में शेखर की गिरफ्तारी की है। एजेंसी शेखर कुशवाहा को गुरूवार के कोर्ट के समक्ष पेश करेगी। जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 16 अप्रैल को बड़ी कार्रवाई की थी। रांची में ईडी शेखर कुशवाहा समेत चार लोगों के कुल 9 जगहों पर छापेमारी की थी।