इटकी: ललितग्राम और रानी बगीचा में बिजली चोरी के आरोप में नौ लोगों पर ढाई लाख का जुर्माना
Itki, Ranchi | Jun 9, 2024 ललितग्राम और रानी बगीचा में शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। जेई रंजीत कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी करते नौ लोगों पर ढाई लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। बिजली चोरी करनेवालों में कृष्णनंदन ठाकुर , अजय कुमार गुप्ता पर , हरिजीवन प्रसाद , निभा देवी , मधु देवी, राजीव कुमार , रंजीत सिंह,राधेश्याम साहू,और मीना देवी पर जुर्माना लगाकर मामला दर्ज किया।