इटकी: रांची के हरमू रोड सहित विभिन्न जगहों से फर्जी पुलिस अधिकारी के गिरोह का पर्दाफाश, 5 चढ़े पुलिस के हत्थे
Itki, Ranchi | Jun 8, 2024 सीआईडी के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वॉट्सएप पर ब्लैकमेल कर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित बाकुड़ा का विशाल शर्मा, झारखंड के रांची के हरमू में सत फ्रांसिस स्कूल के समीप टुंगराटोली का विशाल वर्मा, हाउसिंग कालोनी हरमू का आशीष कुमार व अन्य।