इटकी: नगड़ी में भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर दिया आशीर्वाद
Itki, Ranchi | Jun 11, 2024 लोक आस्था का पर्व मंडा पूजा नगड़ी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भोक्ता झूलन कार्यक्रम किए गए, जहां भोक्ताओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व रविवार की रात फूलखुंदी की रस्म निभाई गई। फूलखुंदी में 350 भोक्ता आग पर अपनी आस्था का परिचय दिया।