गोहरगंज: मंडीदीप में गैस सिलेंडर की किल्लत से भड़के लोगों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर किया चक्का जाम
मंडीदीप शहर में रसोई गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सोमवार को सड़क पर सिलेंडर रखकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बुकिंग के कई दिनों बाद भी गैस की डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने बताया कि लंबी लाइन में लगने के बावजूद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।