देहरादून: आपदा को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधिक ज्योति रौतेला ने सरकार को घेरा
हालातों को लेकर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश में आपदा आती है, लेकिन सरकार ने इससे निपटने की कोई ठोस तैयारी नहीं की। उन्होंने सहसपुर की एक घटना का ज़िक्र करते हुए बताया कि वहां गांव के लोग एक बड़ी खाई बनने की वजह से फंस गए।