देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण निदेशालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, दिए ये निर्देश
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि शौर्य दिवस के अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध एवं भव्य रूप में पूरी की जाएं।