देहरादून: जलभराव को लेकर नगर निगम प्रशासन का दावा, स्थिति में हुआ सुधार
देहरादून में जलभराव को लेकर नगर निगम प्रशासन का दावा है कि हालात इस बार काफी बेहतर हैं। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि हाल ही रविवार को हुई भारी बारिश की चेतावनी के बीच जब प्रिंस चौक से लेकर सहारनपुर चौक और आईएसबीटी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। तो जलभराव की स्थिति में पहले की तुलना में काफी सुधार पाया गया।