चौथम: चौथम प्रखंड मुख्यालय में सेविकाओं के बीच बांटा गया 15 सामानों का किट
चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं के बीच एक-एक किट उपलब्ध कराया गया। इस किट में कुल 15 सामान उपलब्ध कराए गए हैं। बाल विकास परियोजना कार्यालय में पदस्थापित कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि इस किट में गैस चूल्हा, दरी, रजिस्टर, लाइटर, सहित कुछ उपकरण दिए गए हैं।