चौथम: चौथम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक पर कमीशन मांगने के लगाया आरोप, बीडीओ को दिया आवेदन
जिले के चौथम पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक गौरव कुमार पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप लगा है। यह आरोप बुधवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष मो इकबाल अली ने बीडीओ को आवेदन देकर शिकायत किया है। बीडीओ को दिए आवेदन में कहा है कि वे पूर्व में वार्ड सदस्य थे।