नौहट्टा: तिउरा गांव में चार दिवसीय यज्ञ के साथ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई
तिउरा गांव में चार दिवसीय यज्ञ के साथ शुरू हुआ हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तिउरा गांव में हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत सोमवार को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामचरितमानस का पाठ एवं रात्रि में राम कथा का आयोजन किया जाएगा।