रामानुजगंज: जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विद्यार्थियों को मिली नई सौगात
रामानुजगंज शुक्रवार जिले में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में प्रदेश के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग और गणवेश वितरित किए गए। वहीं सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण भी किया गया