भोगनीपुर: सुजगंवा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, युवक होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहा था
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र केे जलपुरा गांव के मोहित ने बताया की भाई रवि यादव 27 शनिवार को फर्रुखाबाद होमगार्ड की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा देकर लौटते समय शनिवार रात करीब 10 बजे भोगनीपुर के सुजंगवा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रवि की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।