नौतनवा: प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में रुद्र महायज्ञ एवं महाशिवरात्रि मेले का हुआ शुभारंभ
प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में शनिवार को नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महा मृत्युंजय महायज्ञ की कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। हर - हर महादेव के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। कलश यात्रा में शामिल 551 कुंवारी कन्याएं अपने सिर पर मंगल कलश रखकर कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।