हमीरपुर: सुमेरपुर क्षेत्र में लगातार कोहरे के कारण दलहनी एवं तिलहनी फसलों का 50 फीसदी फूल हुआ नष्ट
बगैर बरसात के लगातार पड़ रहे कोहरे से दलहन एवं तिलहन की फसलों से 50 फीसदी फूल नष्ट हो गया है। साथ ही ठंड में लगातार वृद्धि होने से इन फसलों में पाला पड़ने की संभावना बढ़ने लगी है। इससे किसान चिंतित हो उठा है। शनिवार को 2 बजे के आसपास सूर्य देव के दर्शन हुए, लेकिन धूप बेअसर साबित हुई। गलन में कोई फर्क नहीं पड़ा। बगैर बरसात के पिछले एक सप्ताह से जोरदार कोहरा प