हुज़ूर: शाहपुरा में दिनदहाड़े एक घर से चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹30 लाख का सामान ज़ब्त
Huzur, Bhopal | Mar 24, 2025 भोपाल के शाहपुरा स्थित एक घर में दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 30 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा कर दिया है, 18 मार्च को भोपाल के पॉश इलाके शाहपुरा एक स्थित घर से दिनदहाड़े चोरी हुई थी। आरोपियों के पास से चोरी के 30 लाख का माल जब्त किए गए हैं।