मड़ियाहू: मड़ियाहूं बाजार में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, भगवा वस्त्रों की बढ़ी मांग
पवित्र श्रावण माह के शुभारंभ के साथ ही मड़ियाहूं नगर पूरी तरह शिवभक्ति में रंग गया है। श्रावण के पहले सोमवार को लेकर रविवार से बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालुओं ने भगवा टी-शर्ट, गमछा, कांवड़ सजाने का सामान, पूजा सामग्री और अन्य धार्मिक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। बाजार में "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के ज