खरसिया: सुपा में आस्था का महासंगम — मां बंजारी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब, महेश साहू भी रहे शामिल
ग्राम सुपा में नवनिर्मित मां बंजारी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्य धार्मिक माहौल में संपन्न हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू भी शामिल हुए और उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।