Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews

हिमाचल के इन परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त हिमाचल समय - Himachal Samay Media #hpseb #Bhuupenderthakur

Solan, Solan | Jul 7, 2026

MORE NEWS

एनएच-5 पर बड़ा हादसा: समलेच टनल के पास कार गहरी खाई में गिरी, दो गंभीर घायल
सोलन, 5 अगस्त: चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-5) पर बुधवार को समलेच टनल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समलेच टनल पार करने के कुछ ही दूरी बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सीधे खाई में जा गिरी। वाहन में केवल दो लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा, पुलिस टीम और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

एनएच-5 पर बड़ा हादसा: समलेच टनल के पास कार गहरी खाई में गिरी, दो गंभीर घायल सोलन, 5 अगस्त: चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-5) पर बुधवार को समलेच टनल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समलेच टनल पार करने के कुछ ही दूरी बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार सीधे खाई में जा गिरी। वाहन में केवल दो लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा, पुलिस टीम और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Solan, Solan | Aug 5, 2026

नेशनल हाईवे पर सोलन के नजदीक हादसा दो घायल

नेशनल हाईवे पर सोलन के नजदीक हादसा दो घायल

Solan, Solan | Aug 5, 2026

फोरलेन अधिकारियों की अनदेखी के बाद पार्षद रोहित भारद्वाज ने निजी खर्च से कराई सड़क की मरम्मत, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

वार्ड की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में होने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। क्षेत्रवासियों ने कई बार फोरलेन (NHAI) अधिकारियों से मशीन भेजकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जनता की परेशानी को देखते हुए वार्ड पार्षद रोहित भारद्वाज ने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर मशीन की व्यवस्था करवाई और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और पार्षद का आभार व्यक्त किया।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि आज के समय में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो बिना किसी देरी के जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि “यदि हर क्षेत्र को रोहित भारद्वाज जैसे युवा, कर्मठ और जनता के बीच रहने वाले जनप्रतिनिधि मिलें, तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाएगी।”

स्थानीय लोगों ने पार्षद के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि जनसेवा केवल वादों से नहीं, बल्कि ज़मीन पर काम करके की जाती है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

फोरलेन अधिकारियों की अनदेखी के बाद पार्षद रोहित भारद्वाज ने निजी खर्च से कराई सड़क की मरम्मत, स्थानीय लोगों ने जताया आभार वार्ड की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में होने के कारण स्थानीय लोगों को रोज़ाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था। क्षेत्रवासियों ने कई बार फोरलेन (NHAI) अधिकारियों से मशीन भेजकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। जनता की परेशानी को देखते हुए वार्ड पार्षद रोहित भारद्वाज ने स्वयं पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर मशीन की व्यवस्था करवाई और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और पार्षद का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि आज के समय में ऐसे जनप्रतिनिधि बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो बिना किसी देरी के जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझकर उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि “यदि हर क्षेत्र को रोहित भारद्वाज जैसे युवा, कर्मठ और जनता के बीच रहने वाले जनप्रतिनिधि मिलें, तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाएगी।” स्थानीय लोगों ने पार्षद के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि जनसेवा केवल वादों से नहीं, बल्कि ज़मीन पर काम करके की जाती है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Solan, Solan | Aug 5, 2026