ग्राम अमनखेड़ी में आटा चक्की में दुपट्टा फंसने से बना फंदा,14साल की बालिका की हुई मौके पर मौत।भीकनगांव नगर से लगभग 3 किलोमीटर दूर ग्राम अमनखेड़ी में गेहूं पीसने के दौरान आटा चक्की के पट्टे में दुपट्टा व सर के बाल फंसने से शुक्रवार को अमनखेड़ी निवासी 14वर्षीय एक बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।पुलिस ने मर्ग कायम किया।