भीकनगाँव में डोल ग्यारस पर निकला,श्रीकृष्ण भगवान का डोला, श्रद्धालुओं ने किया पूजन अर्चन। भीकनगाव में डोल ग्यारस के अवसर पर गायत्री मन्दिर व राम मंदिर से डोले निकाले गये। जो नगर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी, मुख्य मार्गों, बड़ा चोराहा, छोटा चोराहा, झिरनिया रोड, दर्जी मोहल्ला, होते हुए वापस गायत्री मंदिर पर डोले का समापन हुआ ।