विदिशा जिले में नई शराब दुकानों के शुरू होते ही अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने लगी हैं। कई दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूले जाने और तय समय से पहले व देर रात शराब बिक्री की बात कही जा रही है। बुधवार दोपहर 12:00 बजे एडिशनल आबकारी अधिकारी राज थापर ने कहा है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।