गोहद: भमरौली गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर की खुद की आत्महत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल।
Gohad, Bhind | Jul 4, 2026 भमरौली गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते एक पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी पति ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।