पूरनपुर: सिमरिया अजीतपुर बिल्हा मंदिर में मछली के टुकड़े रखने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया अजीतपुर बिल्हा स्थित भूमसेन स्थान मंदिर में मूर्ति के पास मछली के टुकड़े रखे जाने से गांव में तनाव का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी सत्यपाल पुत्र शांति स्वरूप निवासी सिमरिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है।