वारासिवनी: एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने डोंगरमाली में सूर्य घर योजना के प्रति किसानों को किया जागरूक, लाभ उठाने की कही बात.
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर डोंगरमाली पंचायत भवन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता एवं लाभार्थी पंजीयन शिविर आयोजित किया गया। एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने योजना का लाभ लेने की अपील की। कार्यपालन अभियंता श्बाबूलाल भैना ने बताया कि 3 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। शिविर में करीब 60 लोगों ने रुचि दिखाई।