समस्तीपुर: समस्तीपुर सदर अस्पताल में बीपीएससी शिक्षिका और लोको पायलट पति के बीच मारपीट, लाइव वीडियो आया सामने
समस्तीपुर के सदर अस्पताल में बुधवार को एक BPSC शिक्षिका और उनके लोको पायलट पति के बीच मारपीट हुई है। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पति का आरोप है कि पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है, इसलिए वो 1 साल से अलग रह रही है। पति ने बताया कि शादी के बाद मैंने पढा-लिखाकर उसे टीचर बनाया। नौकरी लगते ही उसका बर्ताव बदल गया।