समस्तीपुर: गुड़िया हत्याकांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष सस्पेंड
समस्तीपुर के शिवाजीनगर में गुड़िया हत्याकांड में तत्कालीन थानाध्यक्ष छोटेलाल को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी टीचर कुमोद उर्फ दीपक के खिलाफ गुड़िया के परिजनों ने मई महीने में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लापरवाही के चलते डीआईजी के निर्देश पर एसपी अरविंद प्रताप ने तत्काल प्रभाव से छोटेलाल को निलंबित कर दिया है।