समस्तीपुर: ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों का धरना
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर रेलवे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर डीआरएम कार्यालय पर बुधवार को बारिश के बीच धरना दिया। अध्यक्षता ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने की। सभा का संचालन ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र ने किया।