थाना नकुड पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त सद्दाम को गुरुवार शाम 4:00 बजे ग्राम चढ़ाव के बाहर से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।