कस्बा: कसबा थाना अंतर्गत कॉलेज चौक के कुल्लाखास मिलन चौक पर बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर लूटे ₹11.82 लाख
Kasba, Purnia | Mar 24, 2024 कस्बा थाना अंतर्गत कॉलेज चौक अमौर सड़क मार्ग के कुल्लाखास मिलन चौक के पास बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक के पास से 11 लाख 82 हजार रुपए लूट लिए। घटना की सूचना पर कस्बा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अलग-अलग जगह पर अपराधी को पकड़ने हेतु छापामारी कर रही है।