कस्बा: लेसी सिंह को तीसरी बार मंत्री बनाए जाने पर कस्बा प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी
Kasba, Purnia | Mar 16, 2024 जेडीयू कोटे से मंत्री बनने वाले एमएलए में पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा सीट से विधायक मंत्री लेसी सिंह का भी नाम शामिल हैं । लेसी सिंह लगातार तीसरी बार मंत्री बनी हैं। नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद लेसी सिंह के एक बार फिर से मंत्री बनते ही जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।