कस्बा: मलहरिया पंचायत के वार्ड नं 11 में आग लगने 6 परिवारों के घर जलकर हुए राख, ₹2 लाख नगद व ₹8 लाख की संपत्ति हुई नष्ट
Kasba, Purnia | Mar 19, 2024 कसबा प्रखंड अन्तर्गत मलहरिया पंचायत के वार्ड नं 11 में रात्रि को अगलगी की घटना में 6 परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। इसमें ₹2 लाख नगद और ₹8 लाख की सम्पत्ति नष्ट हो गई। अग्नि पीड़ितों ने बताया कि रात्रि 10 बजे अचानक बिजली के घर से आग उठी और देखते ही देखते 6 परिवारों के घर जलकर राख हो गए।