रीठी: बेटी का 20 घंटे तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजन उतरे सड़क पर, रीठी अस्पताल पर लगाए आरोप
Rithi, Katni | May 21, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिघरा गांव में एक बालिका की संदिग्ध मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि मौत के करीब 20 घंटे बाद भी बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया, जिससे नाराज परिजन सड़क पर उतर आए और अस्पताल के सामने जमकर नारेबाजी की।