बहराइच: बहराइच में शांति व्यवस्था के लिए नामित किए गए मजिस्ट्रेट, हिंदू रक्षा समिति ने धरना व रैली का प्रस्ताव रखा
अपर जिला मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि हिन्दू रक्षा समिति द्वारा सूचित किया गया है कि बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू उत्पीड़न के विरूद्ध 3 दिसम्बर को हिन्दू समाज द्वारा एक वृहद जनआंदोलन प्रस्तावित है। जिसमें लगभग 2000 लोगों के प्रतिभाग करने की संभावना है। जिसके लिए शान्ति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं।