दातागंज: दातागंज क्षेत्र के समरेर में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी सहित तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए
दातागंज के समरेर विकास क्षेत्र के वाराही से खनन विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। खनन अधिकारी ने वाराही गांव से एक जेसीबी सहित तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े है। एक ट्राली मिट्टी से भरी हुई पकड़ी है। दो ट्राली मिट्टी उतार कर भाग रहे थे। खनन अधिकारी ने जेसीबी सहित सभी वाहनों को कोतवाली दातागंज लेकर सीज कर दिया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।