फूलपुर: फूलपुर में ड्रग विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 10 मेडिकल स्टोरों से लिए गए दवाओं के नमूने
आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाकर आज सोमवार के दिन सुबह 11 बजे 10 मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान विभिन्न दवाओं के नमूने संग्रहित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए टीम ने दवाओं के भंडारण, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस और अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी जांच हुई है।