जगदलपुर: नगर के दंतेश्वरी वार्ड में हत्या का सनसनीखेज मामला, बुजुर्ग पति ने पत्नी की हत्या के बाद खुद भी लगाई फांसी
जगदलपुर के दंतेश्वरी वार्ड में मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतकों की पहचान तारा सिंह और पत्नी विजय कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच रोज़ाना आपसी विवाद और लड़ाई होती थी।