सहारनपुर: गागलहेड़ी में अपाचे बाइक से स्टंट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने बाइक सीज कर कार्रवाई की
सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में अपाचे बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवक हरियाबांस फ्लाईओवर के पास अंडरपास के नीचे बाइक का अगला पहिया हवा में उठाकर जानलेवा स्टंट करता नजर आ रहा था। वीडियो में बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं दिख रही थी।